तमिल एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के. भाग्यराज का शनिवार को चेन्नई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे 73 साल के थे। कार्डियोपल्मोनरी कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें चेन्नई के ग्रीनवेज़ इलाके के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 7 जनवरी, 1953 को जन्मे कृष्णस्वामी भाग्यराज को तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माना जाता था। उन्हें उनके खास स्क्रीनराइटिंग स्टाइल के लिए स्क्रीनप्ले का किंग कहा जाता था। भाग्यराज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डायरेक्टर भारतीराजा के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। बाद में वे तमिल सिनेमा के जाने-माने लेखकों और डायरेक्टरों में से एक बन गए। उन्होंने 75 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की और 25 से ज्यादा डायरेक्ट कीं। वे एक प्रोड्यूसर, नॉवेलिस्ट और मैगजीन एडिटर भी थे। उन्हें फिल्म मुंडनई मुदिचू में रोल के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था। भाग्यराज ने अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म आखिरी रास्ता का निर्देशन किया था। सीएम विजय ने भाग्यराज के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को चेन्नई स्थित के. भाग्यराज के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय ने भाग्यराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने भाग्यराज क
फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे
By worldprime
On: जून 27, 2026 7:52 अपराह्न
---Advertisement---