CG Tower Video: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 2 पत्नियों को एक साथ रखने की मांग को लेकर एक युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। करीब 50 फीट ऊंचे टावर पर युवक के चढ़ने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।. बता दें, घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड़रा की है। युवक की पहचान यादराम साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी इसी मांग को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ चुका है।. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग युवक को टावर से नीचे उतरते देखने के लिए एकत्र हो गए।. पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे शांत कराया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-28-at-7.59.53-PM.mp4
CG Tower Video: 2 पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, देखें हाई वोल्टेज ड्रामा
By worldprime
On: जून 29, 2026 3:44 अपराह्न
---Advertisement---