CG Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिनदहाड़े एक हमाल की हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। आरोपी ने सो रहे युवक के सिर पर लकड़ी के बत्ते से लगातार कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे की है। मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है, जो हमाल का काम करता था। बताया जा रहा है कि सुबह आरोपी और मृतक के बीच नशे की हालत में मारपीट हुई थी। इस दौरान मृतक ने आरोपी की पिटाई कर दी थी। इसी विवाद से नाराज होकर आरोपी ने दोपहर में बदला लेने की योजना बनाई।. दोपहर के समय जब राजेश महाराज चबूतरे पर सो रहा था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसके सिर पर लकड़ी के बत्ते से लगातार कई वार कर दिए। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
CG Murder: सो रहे युवक पर बत्ते से 35 वार, दोस्त की हत्या का लाइव वीडियो..
By worldprime
On: जून 29, 2026 6:47 अपराह्न
---Advertisement---