क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

फ्लाइट में 3 साल का बच्चा बेहोश,सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग:इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद से मुंबई जा रही थी; बच्चा अस्पताल में भर्ती

On: जून 29, 2026 10:41 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-7018 में सोमवार शाम 3 साल का बच्चा बेहोश हो गया। उसकी हालत बिगड़ने पर पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित की। फ्लाइट की सूरत एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बच्चे को सूरत के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। फ्लाइट में मौजूद दो डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज देने की कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से सूरत में उतरने की अनुमति मांगी। लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैयार थी मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलते ही सूरत एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया। CISF, एयरपोर्ट की मेडिकल टीम और इंडिगो की ग्राउंड टीम ने पहले से तैयारी कर ली। विमान के उतरते ही डॉक्टर अंदर पहुंचे। बच्चे को प्राथमिक इलाज देने के बाद एम्बुलेंस से प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया गया। इसके बाद फ्लाइट 6E-2802 मुंबई के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, इस इमरजेंसी लैंडिंग से दूसरी उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की पिछली दो घटनाएं… 15 जून: जयपुर में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गई। पैसेंजर की स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी घोषित की और जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-322 दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई। विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स ने प्राथमिक स्तर पर पैसेंजर को सहायता उपलब्ध कराई, लेकिन स्वास्थ्य स्थिति में सुधार नहीं होने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क कर नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। पूरी खबर पढ़ें… 12 मई: एअर इंडिया की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग एअर इंडिया की बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI2802 की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट जब हवा में थी तब कॉकपिट क्रू को एक इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। इसके बाद विमान को रात करीब 9.30 बजे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में करीब 171 पैसेंजर थे। सभी पैसेंजर और क्रू सुरक्षित हैं। फ्लाइट को टो करके ले जाया गया। परी खबर पढ़ें… —————- ये खबर भी पढ़ें… इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग:वाइब्रेशन के बाद एक इंजन बंद हुआ, दूसरे से उतारा; 160 पैसेंजर सवार थे विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंजन बंद होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई थी। रनवे के चारों ओर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थीं, जिस बोइंग 737 विमान (TC-CON) के इंजन में खराबी आई, वह तुर्की की कोरेनडन एयरलाइन्स से लीज पर लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंगाल विधानसभा में एंटी-गुंडा और OBC आरक्षण बिल पास:अगस्त में UCC बिल पेश होगा, पूर्व जज रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी बनी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेंगलुरु में 2 युवतियों समेत 3 का मर्डर:युवक ने डिनर पर बुलाकर गला काटा, फिजियोथेरेपिस्ट कमरे में मृत मिली; बीच रोड पर युवक की हत्या

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटेगी:कॉमर्शियल बायर्स रीटेल पंपों से फ्यूल खरीद सकेंगे, एक दिन में 200 लीटर लिमिट थी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली में EV पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन फ्री:₹30 लाख तक की गाड़ियों पर छूट; 2028 से पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर्स बंद होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Murder: सो रहे युवक पर बत्ते से 35 वार, दोस्त की हत्या का लाइव वीडियो..

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Korba News: जंगल में युवती की लाश, पास में जहर की शीशी; हत्या की आशंका

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });