धमतरी के कोलियारी गांव में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। 50 से ज्यादा मकानों को खाली करने के लिए राजस्व विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने मौके पर पहुंची राजस्व टीम का विरोध किया। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बहस और तनाव का माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन एक निजी संस्थान को जमीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोगों पर घर खाली करने का दबाव बना रहा है। उनका कहना है कि जिस तरह रायपुर के नकटी गांव में कार्रवाई हुई थी, वैसी ही स्थिति यहां भी बनाई जा रही है।दूसरी ओर राजस्व विभाग का कहना है कि संबंधित भूमि पर 50 से अधिक मकान अवैध रूप से बनाए गए हैं और नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसी के तहत प्रभावित परिवारों को नोटिस देकर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।नोटिस जारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच लंबे समय तक बहस होती रही।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमित जमीन को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाली कराया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे। फिलहाल गांव में स्थिति