क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Fraud: घर में गड़ा सोना निकालने के नाम पर 5 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार

On: जून 30, 2026 5:43 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Fraud: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में घर में गड़ा सोना निकालने और बीमारी दूर करने का झांसा देकर करीब 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर सेल और बांदे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महाराष्ट्र के नागपुर और गढ़चिरौली से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.96 लाख रुपये नकद और एक पिकअप वाहन जब्त किया है।tcw

गड़ा सोना निकालने का दिया लालच

पुलिस के अनुसार, पीवी-104 दीपनगर निवासी 53 वर्षीय बलराम सरकार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 मई को एक व्यक्ति साधु के वेश में पांच पैर वाले नंदी बैल के साथ उसके घर पहुंचा। भीख मांगने के दौरान उसने परिवार की बीमारी दूर करने और घर में गड़ा सोना निकालने का दावा किया। आरोपी ने इसके लिए विशेष “स्वयं सुंदरी भस्म” खरीदने की बात कही और अपना मोबाइल नंबर देकर संपर्क में रहा।

A0dfefe1 C227 4757 9adf 5cf6d8d8ef44 1782817196427 300x225

भस्म के नाम पर ऐंठे लाखों रुपये

आरोपी के कहने पर पीड़ित महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पहुंचा, जहां एक आयुर्वेदिक दुकान से 52 हजार रुपये में कथित “स्वयं सुंदरी भस्म” खरीदी गई। इसके बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और पूजा-पाठ के नाम पर एक कलश में सोने जैसी वस्तु दिखाकर उसे लाल कपड़े में बांध दिया। आरोपियों ने चेतावनी दी कि उनकी अनुमति के बिना कलश खोलने पर परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाएगी।

इसके बाद आरोपियों ने “नव जीवन अमृत भस्म” खरीदने के नाम पर पीड़ित से 4.44 लाख रुपये और ले लिए। जब आरोपियों ने फिर से पैसे मांगे तो पीड़ित को शक हुआ। कलश खोलने पर उसमें रखी कथित सोने की 21 मूर्तियां पीतल की निकलीं। इसके बाद उसने थाना बांदे में शिकायत दर्ज कराई।

A0dfefe1 C227 4757 9adf 5cf6d8d8ef44 1782817196427 300x225

महाराष्ट्र से धराए आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद बांदे पुलिस और साइबर सेल ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महाराष्ट्र में दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 4.96 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक पिकअप वाहन बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी

• भोला गवते – नागपुर
• मुकेश सोनेष्वर – नागपुर
• शिवागिरी – गढ़चिरौली
• लिलाधर शिवाजी वाघमारे उर्फ निलेश – नागपुर
• परमेश्वर उर्फ देवा – नागपुर
• दिनेश सोनेष्वर – नागपुर

बरामदगी

• भोला गवते – 70,000 एवं पिकअप वाहन

• मुकेश सोनेष्वर – 76,000

• शिवागिरी – 50,000

• दिनेश सोनेष्वर – 1,00,000

• निलेश वाघमारे – 1,00,000

• परमेश्वर उर्फ देवा – 1,00,000

• 4,96,000 नकद

• एक पिकअप वाहन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर 11वें दिन प्रदर्शन:भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, पुलिस पर समर्थकों को रोकने के आरोप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Snake Video: घर में मिले 10 बेबी कोबरा और 27 अंडे, सांप के डसने से पिता-बेटी समेत 3 की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हराया: टेस्ट इतिहास की उनकी सबसे बड़ी जीत; मुजारबानी, नगरावा और न्यामहुरी ने 17 विकेट लिए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पेट्रोकेमिकल्स के इम्पोर्ट पर जीरो कस्टम-ड्यूटी 15 जुलाई तक बढ़ी:सरकार ने 40 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर राहत दी; सप्लाई बनाए रखने के लिए फैसला किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Ganja Smuggling: इमली की आड़ में गांजा तस्करी, 9.40 लाख का माल जब्त

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सुकन्या में 8.2% और PPF पर 7.1% ब्याज मिलता रहेगा:स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही ब्याज दर स्थिर

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });