CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दबंगई और मारपीट का शर्मनाक मामला सामने आया है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खरतुली में तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने पहले उसके बाल खींचे, फिर चप्पल पर थूककर उसी चप्पल से उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं, युवक को जबरन “सॉरी” और “बाप” बोलने के लिए मजबूर किया गया तथा उसके पैर भी छुआए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।. जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक की पहचान रूपेश साहू (27) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है। रविवार को पास के गांव के कुछ युवकों ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।. वीडियो में आरोपी युवक को चप्पलों और हाथों से लगातार पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पहले चप्पल पर थूका और फिर उसी चप्पल से उसके सिर और गाल पर वार किए। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से भी हमला किया।. मारपीट का वीडियो आरोपियों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया। एक अन्य वायरल वीडियो में युवक को थप्पड़ मारते और बेल्ट से पीटने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं एक युवक धारदार हथियार निकालने की कोशिश करता हुआ भी नजर आया।. वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें एक आरोपी उनके हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के आने तक बांधकर रखा और सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।. एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अर्जुनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
CG News: चप्पल पर थूककर युवक को पीटा, बाप बोल कहकर पैर छुआए, VIDEO वायरल
By worldprime
On: जून 30, 2026 5:37 अपराह्न
---Advertisement---