क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Ration Shop: 5 जुलाई से बंद रहेंगी सभी सरकारी राशन दुकानें ?

On: जून 30, 2026 6:23 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Ration Shop: छत्तीसगढ़ में राशन दुकान संचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर के करीब 13 हजार राशन दुकान संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 5 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन पाने वाले लगभग 70 लाख हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

संचालकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बावजूद वर्षों से उन्हें बेहद कम मार्जिन मनी में राशन दुकानों का संचालन करना पड़ रहा है। वहीं कई मदों का भुगतान पिछले सात महीने से लंबित है, जिससे दुकानों का संचालन करना मुश्किल हो गया है।

tcw

प्रति क्विंटल 150 रुपये मार्जिन की मांग

राशन दुकान संचालकों का कहना है कि वर्तमान में सीजीएफएस के तहत 30 रुपये और एनएफएसए के तहत 90 रुपये प्रति क्विंटल मार्जिन दिया जाता है, जबकि दोनों योजनाओं में कार्य और जिम्मेदारियां समान हैं। उनका कहना है कि मौजूदा मार्जिन से दुकान का किराया, कर्मचारी वेतन, बिजली बिल और परिवहन खर्च निकालना संभव नहीं है। इसलिए सभी योजनाओं के लिए न्यूनतम 150 रुपये प्रति क्विंटल मार्जिन निर्धारित किया जाए।

WhatsApp Image 2026 06 30 At 5.49.15 PM 300x180

7 महीने से भुगतान लंबित

संचालकों का आरोप है कि नवंबर 2025 से अब तक एमएफएसए की मार्जिन मनी का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा बारदाना राशि और आधार आधारित वितरण का भुगतान भी समय पर नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि भुगतान में देरी के कारण कई संचालक कर्ज लेकर राशन दुकान चला रहे हैं। उन्होंने राशन दुकानदारों और विक्रेताओं के लिए अनिवार्य बीमा योजना लागू करने की भी मांग की है।

CG Ration

नई व्यवस्था पर भी जताई आपत्ति

संचालकों ने राशन वितरण की एम-टू प्रणाली और एक साथ तीन महीने का राशन वितरण करने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इससे दुकानों में भीड़ बढ़ रही है, परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए लंबे समय तक अनाज सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है।

Ration V Jpg 442x260 4g 300x176

उन्होंने यह भी कहा कि धर्मकांटा से तौलकर आने वाले अनाज को अलग-अलग तौलकर वितरण करने पर स्टॉक में कमी आ जाती है। इस नुकसान की भरपाई के लिए एक प्रतिशत क्षतिपूर्ति देने की मांग की गई है।

शक्कर कमीशन और FIR को लेकर नाराजगी

राशन दुकान संचालक संघ के अध्यक्ष नरेश बाफना ने बताया कि शक्कर वितरण पर वर्तमान में मिलने वाला 4 पैसे प्रति किलो कमीशन बेहद कम है। इसे बढ़ाकर 100 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। साथ ही शक्कर का बिक्री मूल्य 17 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलो करने की मांग की गई है, ताकि खुले पैसे को लेकर होने वाले विवाद समाप्त हो सकें।

CG Ration

इसके अलावा संचालकों ने पाश मशीनों की तकनीकी खराबियों की जांच, स्टॉक सत्यापन की सरल व्यवस्था तथा राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव में दर्ज होने वाली कथित झूठी एफआईआर पर रोक लगाने की भी मांग की है।

संचालकों ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार उनकी नौ सूत्रीय मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो 5 जुलाई से प्रदेशभर की राशन दुकानें बंद कर दी जाएंगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर 11वें दिन प्रदर्शन:भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, पुलिस पर समर्थकों को रोकने के आरोप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Snake Video: घर में मिले 10 बेबी कोबरा और 27 अंडे, सांप के डसने से पिता-बेटी समेत 3 की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हराया: टेस्ट इतिहास की उनकी सबसे बड़ी जीत; मुजारबानी, नगरावा और न्यामहुरी ने 17 विकेट लिए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पेट्रोकेमिकल्स के इम्पोर्ट पर जीरो कस्टम-ड्यूटी 15 जुलाई तक बढ़ी:सरकार ने 40 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर राहत दी; सप्लाई बनाए रखने के लिए फैसला किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Ganja Smuggling: इमली की आड़ में गांजा तस्करी, 9.40 लाख का माल जब्त

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सुकन्या में 8.2% और PPF पर 7.1% ब्याज मिलता रहेगा:स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही ब्याज दर स्थिर

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });