रायपुर : NRDA ने अटल नगर नवा रायपुर के सौंदर्यीकरण से जुड़े 3 NIT Tender को निरस्त कर दिया है,करोड़ों की इस टेंडर-निविदा में छत्तीसगढ़ नर्सरी मेन एसोसिएशन की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता की शर्त जोड़ने के चलते विवाद गहरा गया था | पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने मामले के संज्ञान में आते ही इस विवादित शर्त को ना केवल ख़ारिज कर दिया,बल्कि टेंडर -निविदा ही रद्द करने के निर्देश दिए है|
वित्त और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने पारदर्शिता बरते जाने को लेकर सख़्त निर्देश भी दिए है| उन्होंने साफ़ किया,कि नवा रायपुर अटल नगर को विकसित करने के लिए तमाम जरुरी संसाधन मुहैया कराए जा रहे है|
यह भी बताया जाता है,कि NRDA के ”CEO चंदन कुमार” ने मामले को गंभीरता से लेते हुए,टेंडर-निविदा निरस्त करने की फौरी कार्यवाही को तेज़ी से अमली जामा पहनाया है| उन्होंने,संबंधित अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए है |
यह भी बताया जा रहा है,कि अब नए सिरे से 3 NIT Tender जारी किए जाएंगे| गौरतलब है,कि नवा रायपुर अटल नगर में NRDA के टेंडर की शर्तों में बदलाव की ख़बर को ‘‘न्यूज़ टुडे छत्तीसगढ़” ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था| इस ख़बर के संज्ञान में आते ही, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वस्तुस्थिति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए| उन्होंने,यह भी साफ़ किया,