धमतरी। जिले के कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में शराब की टूटी बोतल से एक मासूम छात्र घायल हो गया। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में लंबे समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है, जहां शराबखोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं होती रहती हैं। स्कूल परिसर में बिखरे कांच की चपेट में आने से बच्चा लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए स्कूल प्राचार्य को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
The post स्कूल परिसर में शराब की बोतल से घायल हुआ मासूम, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा appeared first on News Today Chhattisgarh.