Balodabazar Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में शराब दुकान में काम करने वाले दो युवकों की मौत हो गई। प्रकाश ढाबा घोटिया के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैप्सूल वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया।. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पलारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर बीएस ध्रुव ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।. दोनों शराब दुकान में करते थे काम. मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश सोनवानी (34) निवासी खोरसीनाला लवन रोड और गोपी किशन आडिल (25) निवासी ग्राम सोनपुरी के रूप में हुई है। दोनों संडी स्थित शराब दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। बुधवार रात वे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 22 एई 5345 से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।. फरार ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस. पलारी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से कैप्सूल वाहन का चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Balodabazar Accident: बाइक को टक्कर मारकर पलटा कैप्सूल वाहन, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
By worldprime
On: जुलाई 2, 2026 6:14 अपराह्न
---Advertisement---