प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) राजस्थान के दौरे पर हैं। वे राज्य को तीन बेहद महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी बालोतरा की बहुप्रतीक्षित पचपदरा (बालोतरा) रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे जोधपुर में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे और जयपुर मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला (वर्चुअल) भी रखेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। वे यहां दो घंटे रुकेंगे। बालोतरा में प्रधानमंत्री पचपदरा रिफाइनरी परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए रिफाइनरी परिसर में ही डोम बनाया गया है। इसमें 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 20 अप्रैल को रिफाइनरी में लगी थी आग इसी साल 20 अप्रैल को रिफाइनरी के दो हिस्सों क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) में आग लग गई थी। यह घटना 21 अप्रैल को रिफाइनरी के उद्घाटन से एक दिन पहले हुई थी। हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का यहां आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। रिफाइनरी में उद्घाटन से पहले की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
पचपदरा रिफाइनरी का आज उद्घाटन करेंगे PM:राजस्थान को 2 और बड़ी सौगात देंगे; जनसभा के लिए बना डोम, 5 हजार लोग बैठ सकेंगे
By worldprime
On: जुलाई 4, 2026 9:22 पूर्वाह्न
---Advertisement---