CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई देने लगा है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। शाम के समय घने बादल छा गए और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस से राहत मिली।. आधे घंटे की बारिश में लबालब हुए रोड. राजधानी रायपुर में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे तेज बारिश शुरू हुई। आधे घंटे की बारिश में कई निचले इलाकों में पानी भर गया। मंडी गेट क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। तेज हवा, बादलों की गड़गड़ाहट और लगातार बिजली चमकने के बीच शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।. लगातार 4-5 दिनों से रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी बनी हुई थी। शनिवार शाम हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। प्रदेश के अन्य जिलों से भी बारिश की तस्वीरें सामने आई हैं। कई ग्रामीण इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए। कुछ स्थानों पर बच्चों को पीठ पर बैठाकर नदी पार कराई गई, जबकि एक जगह शवयात्रा को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ा।. मौसम विभाग के अनुसार मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
CG Weather Update: रायपुर में गरज-चमक के साथ बरसे बादल, आधे घंटे की बारिश में लबालब हुए रोड
By worldprime
On: जुलाई 4, 2026 7:17 अपराह्न
---Advertisement---