Bilaspur Current Death: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। खेत की घेराबंदी के दौरान मां और उसके दो बेटे करंट की चपेट में आ गए।. जानकारी के अनुसार 3 जुलाई की सुबह दसन बाई अपने खेत में जानवरों के प्रवेश को रोकने के लिए जीआई तार और नायलॉन रस्सी से मेड़ की घेराबंदी करने अपने पुत्र सत्यव्रत सिंगरौल (14 वर्ष) और विवेक सिंगरौल (23 वर्ष) के साथ गई थीं। इसी दौरान तीनों किसी अज्ञात कारण से करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।. मृतका के पति सीताराम सिंगरौल, जो पेशे से चालक हैं, देर शाम घर लौटे तो पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले। काफी तलाश के बाद जब वह खेत पहुंचे तो तीनों के शव वहां पड़े मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल कोटा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Bilaspur Current Death: करंट की चपेट में आने से मां समेत 2 बेटों की मौत, खेत में लगाये थे तार
By worldprime
On: जुलाई 4, 2026 7:14 अपराह्न
---Advertisement---