क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हाफिज सईद ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले की साजिश रची:NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की; भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप

On: जुलाई 6, 2026 2:30 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। जम्मू की NIA स्पेशल कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में उसे हमले की साजिश रचने, आतंकियों को संचालित करने और भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोपी बनाया गया है। NIA ने हाफिज सईद को व्यक्तिगत तौर पर भी आरोपी बनाया है। उसे प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का प्रमुख भी बताया है। चार्जशीट में उसके खिलाफ UAPA की कई धाराएं लगाई गई हैं। NIA ने कहा कि यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट पहले दाखिल 1,597 पन्नों की चार्जशीट का हिस्सा है। इसमें पाकिस्तान की साजिश का पूरा ब्योरा दिया गया है। पहली चार्जशीट में 6 आरोपी थे NIA ने 15 दिसंबर 2025 को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर साजिद जट को आरोपी बनाया गया था। जुलाई 2025 में ऑपरेशन महादेव के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए तीन आतंकियों के नाम भी चार्जशीट में शामिल किए गए थे। इसके अलावा दो गिरफ्तार आरोपियों को भी नामजद किया गया था। NIA ने प्रतिबंधित संगठन LeT और TRF को भी कानूनी इकाई के तौर पर आरोपी बनाया था। एजेंसी के मुताबिक, इन संगठनों ने हमले की योजना बनाई, आतंकियों को मदद पहुंचाई और पूरी साजिश को अंजाम तक पहुंचाया। 22 अप्रैल 2025 को हुआ था पहलगाम हमला 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। NIA के मुताबिक, हमलावरों ने धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया। इस हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक मारे गए थे। कई अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पहलगाम थाने में FIR दर्ज की गई थी। शुरुआती जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की। बाद में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामला NIA को सौंप दिया। ऑपरेशन महादेव में मारे गए थे 3 आतंकी हमले की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने जुलाई 2025 में ऑपरेशन महादेव चलाया था। इस ऑपरेशन में पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। बाद में NIA ने इन तीनों के नाम भी पहली चार्जशीट में शामिल किए थे। एजेंसी ने इनके पाकिस्तानी हैंडलरों और आतंकी नेटवर्क के बीच संबंधों के भी सबूत जुटाए। NIA बोली- पाकिस्तान की पूरी साजिश की जांच जारी NIA ने कहा कि पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क की पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए जांच जारी है। एजेंसी हमले में शामिल सभी लोगों, उनके हैंडलरों, फंडिंग नेटवर्क और सीमा पार बैठे साजिशकर्ताओं की भूमिका की जांच कर रही है। NIA का कहना है कि जांच पूरी होने तक मामले में आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });