क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Vyapam Job 2026: छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 64 पदों पर भर्ती इतने तारीख तक करें आवेदन

On: जुलाई 6, 2026 3:07 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Vyapam Job 2026: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर और विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नवा रायपुर में सहायक ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर के कुल 64 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (व्यापमं) की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर के 54 पदों तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग में सहायक ग्रेड-3 के 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 64 पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।tcw

आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक सुधार कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 6 सितंबर 2026 को संभावित है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र रायपुर और बिलासपुर जिले में बनाए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन भरने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी और अंग्रेजी टंकण प्रमाण पत्र अनिवार्य

सहायक ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही प्रोग्रामिंग या डाटा एंट्री ऑपरेटर में एक वर्षीय डिप्लोमा अथवा प्रमाण पत्र होना चाहिए। अभ्यर्थियों के पास शीघ्रलेखन एवं टंकण मंडल से जारी 5000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति से हिंदी अथवा अंग्रेजी टंकण का प्रमाण पत्र भी होना अनिवार्य है।

job

दो चरणों में होगी परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पदों की संख्या के पांच गुना अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

कौशल परीक्षा में अभ्यर्थियों को 15 मिनट में 250 शब्द टाइप करने होंगे। यह परीक्षा केवल पात्रता जांच के लिए होगी। अंतिम चयन केवल प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 11 जुलाई को प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। प्री-बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6,982 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 7 परीक्षा केंद्रों पर 2,124 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों परीक्षाओं में कुल 9,106 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

AICTE ने बंद किए 58 कॉलेज, 950 कोर्सेस:यूपी और महाराष्ट्र के 24 कॉलेज बंद , स्टूडेंट्स और प्रोफेसर की कमी के चलते लिया फैसला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Ganja Smuggling: 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, पुलिस को देख भागे तस्कर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राहुल गांधी जयपुर में बस-ट्रक की बॉडी बिल्डिंग वर्कशॉप पहुंचे:कहा- मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारे बनकर रह गए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हाफिज सईद ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले की साजिश रची:NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की; भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हाफिज सईद ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले की साजिश रची:NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की; भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एपीपी भर्ती के आवेदन की कल लास्ट डेट:RPSC ने निकाली थी 371 पदों पर वैकेंसी; सीनियर साइंटिस्ट भर्ती प्रोसेस जारी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });