रायपुर : चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के बाद फिर एक नए मामले,धोखाधड़ी को लेकर सुर्ख़ियों में है| उनके खिलाफ रायपुर के खम्हारडीह थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। हकीकत क्या है ? यह तो जाँच के बाद ही साफ़ होगा,वक़्त ही बताएगा लेकिन,पहले से ही यौन अपराध के मामले में जेल की हवा खा रहे,ज्योतिषाचार्य फिर एक नई मुसीबत में फंस गए है |मौत का रहस्य’ बताने के नाम पर उन पर 40 लाख की ठगी के आरोप लगे है|
यह भी पढ़े : रायपुर के ‘नकटी कांड’ के पीछे कौन ? इस IPS अधिकारी के फार्म हाउस में भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने और बीजेपी सरकार को बदनाम करने की रची गई साज़िश ? बड़ा खुलासा…
दुष्कर्म मामले में ज़मानत का इंतज़ार कर रहे छत्तीसगढ़ के चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री फिर एक नई मुश्किल में फंस गए है|दरअसल,यौन अपराध से जुड़े मामले में ज्योतिषाचार्य को अभी हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाई है,मामला विचाराधीन बताया जाता है| इस बीच नई जानकारी सामने आई है,बताया जा रहा है,कि पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ रायपुर के खम्हारडीह थाने में धोखाधड़ी के मामले को लेकर एक ओर FIR दर्ज कर दी गई है|फरियादी गाजियाबाद निवासी डॉक्टर त्रृषभ चौबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई थी,कि उनके भाई की मौत के पीछे की सच्चाई जानने