क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Ration ATM: छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, 24 घंटे ले सकेंगे चांवल

On: जुलाई 7, 2026 4:47 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Ration ATM: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार हितग्राहियों की सुविधा के लिए ग्रेन एटीएम सेंटर शुरू करने जा रही है। इन मशीनों से बैंक एटीएम की तरह नकदी नहीं, बल्कि पीडीएस का चावल मिलेगा। इससे लोग दिन या रात किसी भी समय अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे।tcw

3 शहरों में लगेंगे ग्रेन ATM

खाद्य विभाग ने योजना को पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने का फैसला लिया है। शुरुआत रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में एक-एक ग्रेन एटीएम सेंटर से होगी। रायपुर में रावांभाठा क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय के पीछे सरकारी भवन में पहला ग्रेन एटीएम सेंटर बनाया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहा, तो योजना को चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

CG Grain ATM: छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, रायपुर में लगेगा पहला ग्रेन एटीएम

Ration ATM:

24 घंटे ले सकेंगे चांवल

ग्रेन एटीएम सेंटर बैंक एटीएम की तरह चौबीसों घंटे संचालित होंगे। हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय पहुंचकर राशन प्राप्त कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया में लगभग 30 से 50 सेकंड का समय लगेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेंटर पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहेगा।

Ration ATM:

ऐसे मिलेगा मशीन से राशन

  • सबसे पहले हितग्राही ग्रेन मशीन में अपने राशन कार्ड का आईडी नंबर दर्ज करेगा।
  • इसके बाद फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) से पहचान सत्यापित होगी।
  • सत्यापन पूरा होते ही कार्ड में दर्ज पात्र सदस्यों की संख्या के अनुसार निर्धारित मात्रा में पीडीएस चावल मशीन से स्वतः निकल जाएगा।
  • हितग्राही अपने साथ लाए थैले या बोरे में चावल लेकर जा सकेंगे।

यह प्रक्रिया वर्तमान में उचित मूल्य की दुकानों पर इस्तेमाल होने वाली ई-पॉस मशीन जैसी ही होगी, लेकिन इसमें लाभार्थी स्वयं मशीन संचालित करेगा।

Ration ATM:

उचित मूल्य की दुकानों पर घटेगी भीड़

खाद्य विभाग का कहना है कि ग्रेन एटीएम शुरू होने से उचित मूल्य की दुकानों पर लगने वाली भीड़ कम होगी। लोगों को तय समय पर दुकान पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी राशन प्राप्त कर सकेंगे। इससे वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी।

Image 2026 03 19t135613296 1773908878 300x221 1

कई राज्यों में पहले से लागू है व्यवस्था

ग्रेन एटीएम मॉडल का उपयोग ओडिशा, बिहार, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में पहले से किया जा रहा है। अब छत्तीसगढ़ भी इस तकनीक को अपनाकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

जल्द शुरू होगा ट्रायल

रायपुर के खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि पहले ग्रेन एटीएम सेंटर की स्थापना की तैयारी अंतिम चरण में है। स्थान का चयन कर लिया गया है और जल्द ही मशीन स्थापित कर ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने के बाद इस सुविधा का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });