CG News: बिलासपुर में रेलवे परिसर के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तोरवा थाना क्षेत्र के तितली चौक स्थित नाले में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।. नाले में महिला का अर्धनग्न शव. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तितली चौक के पास नाले में महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया।. पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए उसकी तस्वीर जिले के सभी थानों में भेजी गई है और गुमशुदगी के मामलों से भी उसका मिलान किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
CG News: नाले में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, मचा हड़कंप
By worldprime
On: जुलाई 7, 2026 6:34 अपराह्न
---Advertisement---