क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Rain: 24 घंटे की बारिश के बाद खेत की जमीन धंसी, 20 फीट चौड़ा और 30 फीट गहरा गड्ढा बना

On: जुलाई 7, 2026 5:25 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Rain: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लगातार 24 घंटे की बारिश के बाद गुरुर ब्लॉक के ग्राम भानपुरी में एक किसान के खेत की जमीन अचानक धंस गई। खेत में करीब 20 फीट चौड़ा और 30 फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जिसकी गहराई और चौड़ाई लगातार बढ़ रही है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह खेत पहुंचे किसानों को हुई।tcw

खेत की जमीन 30 फीट धंसी

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने सरपंच को जानकारी दी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से गड्ढे के आसपास लोगों के जाने पर रोक लगा दी। कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर किसान को हुए नुकसान का पंचनामा तैयार किया।

Image 60 3 300x225

केसिंग पाइप भी जमीन में समाया

ग्राम भानपुरी के सरपंच डाकेश साहू ने बताया कि यह खेत किसान खेलन साहू का है। सुबह गड्ढे की गहराई करीब 10 फीट थी, लेकिन शाम तक यह बढ़कर 30 फीट से अधिक हो गई। इसकी चौड़ाई भी करीब 20 फीट तक पहुंच गई। जमीन धंसने के साथ खेत में मौजूद बोरवेल का केसिंग पाइप भी पूरी तरह जमीन के अंदर समा गया।

Image 53 300x225

25 साल पुराना बंद बोरवेल था

सरपंच के अनुसार किसान ने घटना से एक दिन पहले ही खेत की मताई करवाई थी। सोमवार सुबह खेत पहुंचने पर बड़ा गड्ढा देखकर वह हैरान रह गए। लगातार बारिश का पानी गड्ढे में भरने से जमीन और धंसती चली गई। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां करीब 25 साल पुराना बंद पड़ा बोरवेल मौजूद था।

CG Rain: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लगातार 24 घंटे की बारिश के बाद गुरुर ब्लॉक के ग्राम भानपुरी में एक किसान के खेत की जमीन अचानक धंस गई। खेत में करीब 20 फीट चौड़ा और 30 फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जिसकी गहराई और चौड़ाई लगातार बढ़ रही है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह खेत पहुंचे किसानों को हुई।

भू-वैज्ञानिक जांच की मांग

सरपंच ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से गांव में बोरवेल खुदाई के दौरान 20 से 30 फीट की गहराई पर केसिंग पाइप धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से पूरे क्षेत्र की भू-वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है, ताकि जमीन धंसने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

CG Flood: उफनते नाले में बही बिजली विभाग की पिकअप, 3 कर्मचारियों ने तैरकर बचाई जान; 1 लापता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });