CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां चाय बनाते समय करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी कला में सोमवार सुबह एक महिला अपने घर के किचन में चाय बना रही थी। किचन के टीन शेड में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।. मृतका की पहचान 40 वर्षीय आशा देवी रजक के रूप में हुई है। रोज की तरह सोमवार सुबह वह अपने घर के किचन में चाय बनाने पहुंची थीं। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने किचन के टीन शेड को छुआ, उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गईं। करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तथा महिला को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।. प्रारंभिक जांच में घर की वायरिंग में खराबी या करंट लीकेज की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG News: चाय बनाते समय महिला की मौत, किचन में दर्दनाक हादसा
By worldprime
On: जुलाई 7, 2026 6:31 अपराह्न
---Advertisement---