एक्टर राघव जुयाल की गुरुवार को हुई बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस शहनाज गिल उनके साथ नजर आईं। दोनों को इवेंट से एक साथ निकलते और एक ही कार में जाते देखा गया। जिसमें शहनाज राघव की गोद में बैठे दिखीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गईं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया। हालांकि, दोनों ने इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, जो वीडियो सामने आए, उनमें राघव और शहनाज दोनों हाथ पकड़े हुए नजर आए। वहीं, भारी भीड़ के बीच राघव और शहनाज बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान शहनाज का बैलेंस बिगड़ा, लेकिन वह गिरने से बच गईं। गौरतलब है कि शहनाज गिल और राघव जुयाल की दोस्ती भी लंबे समय से चर्चा में है। दोनों ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, शहनाज और राघव हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर कल रिलीज हुआ। ट्रेलर में राघव कॉमिक अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, बरखा सिंह, टीना देसाई और विवान भटेना समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फि
कार में राघव ने सरेआम शहनाज को गोद में बैठाया:धक्का-मुक्की के बीच मजबूती से हाथ थामे रखा; रिलेशनशिप किया कन्फर्म
By worldprime
On: जुलाई 10, 2026 12:32 अपराह्न
---Advertisement---