क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: बारनवापारा अभयारण्य में 3 चीतलों की मौत, शिकार की आशंका

On: जुलाई 10, 2026 1:53 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: महासमुंद जिले के बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों (हिरण) की मौत का मामला सामने आया है। वन विभाग के अनुसार, दो नर चीतलों की मौत आपसी संघर्ष के दौरान हुई, जबकि तीसरे चीतल की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। विभाग को आशंका है कि उसकी मौत शिकार या किसी जंगली अथवा आवारा जानवर के हमले से हुई हो सकती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।. जानकारी के मुताबिक, अभयारण्य के विस्थापित ग्राम रामपुर के पास स्थित रामपुर चारागाह (कक्ष क्रमांक-127) में सोमवार और मंगलवार के दौरान तीन चीतल मृत अवस्था में मिले। इनमें एक चीतल की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वन विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।. वहीं घटनास्थल पर मिले दो अन्य नर चीतलों के शवों की जांच में पता चला कि दोनों की मौत आपसी संघर्ष के दौरान हुई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों चीतलों के सींग आपस में फंस गए थे। सींग छुड़ाने की कोशिश में उनकी गर्दन में गंभीर चोटें आईं, गर्दन की हड्डी टूट गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने से दोनों की मौत हो गई।. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर तीनों चीतलों का विधिवत दाह संस्कार किया गया।. बारनवापारा अभयारण्य के अधीक्षक कृष्णानु चंद्राकर ने बताया कि रामपुर क्षेत्र में लगभग तीन हजार चीतलों का विचरण रहता है। उन्होंने कहा कि तीसरे चीतल की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मूवी रिव्यू: इक्का:सनी देओल ने पूरी जान लगा दी, लेकिन ‘ढाई किलो का हाथ’ भी कमजोर स्क्रिप्ट के आगे बेबस नजर आता है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, दी ये चेतावनी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट में निगम का एक्शन, प्रकाश होलसेल दुकान से हटाया अवैध कब्जा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चांदी आज ₹1,780 सस्ती हुई, इस महीने ₹3,416 गिरी:सोना सिर्फ ₹159 चढ़ा, जुलाई में ₹2,183 महंगा हुआ; जानें अपने शहर के दाम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वकील ने CJI का नाम लेकर अपशब्द कहे:सुप्रीम कोर्ट में जजों को आदेश देने लगा, फाइल फेंकी; सिक्योरिटी ने बाहर निकाला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी:कोर्ट में सरेंडर करूंगी, हत्या हो जाए तो भी मंजूर, देश की मिट्टी पर मरना चाहती हूं

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });