CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार शाम चलती बस में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बैलाडीला से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की बस में सफर के दौरान युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज झटके आने लगे और नाक से खून बहने लगा। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।. जानकारी के अनुसार, युवक बैलाडीला से रायपुर जाने के लिए कांकेर रोडवेज की बस में सवार था। यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को तेज झटके आने लगे और कुछ ही देर में उसकी नाक से खून बहने लगा। देखते ही देखते वह अचेत हो गया।. स्थिति गंभीर होने पर बस चालक ने अर्जुनी के पास बस रोककर तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से युवक को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।. साथी यात्री हुआ फरार. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी बस में यात्रा कर रहा था। घटना के बाद वह संदिग्ध रूप से मौके से फरार हो गया। उसके गायब होने के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस फरार व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।. फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही युवक की शिनाख्त और उसके साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति की तलाश भी जारी है।
CG News: चलती बस में युवक की मौत, नाक से बहा खून..
By worldprime
On: जुलाई 11, 2026 12:47 अपराह्न
---Advertisement---