CGPSC Exam 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 12 जुलाई को कवर्धा जिले के तीन परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। कबीरधाम जिले के 1482 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पहचान सत्यापन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।. 15 मिनट पहले बंद होगी प्रवेश. अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के आधार पर सत्यापन और जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।. जानें ड्रेस कोड के बारे में. परीक्षा के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थियों को केवल आधी बांह के साधारण कपड़े पहनकर आने की अनुमति होगी। काले, हरे, नीले, नारंगी, भूरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग तथा चेकदार कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी। फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना भी प्रतिबंधित रहेगा।. इन नियमों का रखें ध्यान. परीक्षा शुरू होने के पहले आधे घंटे और समाप्ति के अंतिम आधे घंटे के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखने के लिए केवल काले या नीले रंग के बॉल प्वाइंट पेन का ही उपयोग किया जा सकेगा।. निर्देशों का करें पालन.
CGPSC Exam 2026: CGPSC सूबेदार और SI परीक्षा कल, जानें ड्रेस कोड से लेकर एंट्री तक सबकुछ..
By worldprime
On: जुलाई 11, 2026 1:16 अपराह्न
---Advertisement---