CG MLA Attendance: छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के अब तक 74 बैठकें संपन्न हो चुकी हैं। इन बैठकों में विधायकों की उपस्थिति के ताजा आंकड़े सामने आए हैं। जनता अपने जनप्रतिनिधियों को चुनकर इसलिए भेजती है ताकि वे सदन में उनकी आवाज़ उठाएं, लेकिन यह उपस्थिति रजिस्टर कुछ और ही बयां कर रहा है। जहाँ एक ओर कुछ विधायकों ने सदन के पूरे 74 दिन हाजिरी लगाकर अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें शायद विधानसभा का रास्ता ही भूल गया है, या फिर उनके लिए यह सिर्फ एक पार्ट-टाइम जॉब है। कम उपस्थिति वाले विधायकों को देखकर लगता है कि सदन से ज्यादा जरूरी काम उन्हें बाहर ही रहते हैं। (छत्तीसगढ़ विधायक उपस्थिति)
CG MLA Attendance: विधानसभा में नियमित उपस्थिति को जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। सदन में मौजूद रहकर विधायक अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाते हैं, चर्चाओं में भाग लेते हैं और विधायी कार्यवाही में हिस्सा लेते हैं। आइए देखते हैं इस हाजिरी की रेस में कौन सबसे आगे रहा और किसने सदन से ‘बंक’ मारने में महारत हासिल की है।![]()
विधायकों की उपस्थिति सूची (Chhattisgarh MLA Attendance)
-
शकुंतला सिंह पोर्ते – 74
-
रोहित साहू – 74
-
प्रेमचन्द पटेल – 74
-
अनुज शर्मा – 74
-
रिकेश सेन – 74
-
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा – 74
-
उद्देश्वरी पैकरा – 73
-
गोमती साय – 73
-
इन्द्र कुमार साहू – 73
-
पुन्नूलाल मोहले – 73
-
भावना बोहरा – 73
-
पुरन्दर मिश्रा – 73
-
अंबिका मरकाम – 72
-
चातुरी नंद – 72
-
यशोदा निलाम्बर वर्मा – 72
-
मोतीलाल साहू – 72
-
भोलाराम साहू – 72
-
ललित चंद्राकर – 72
-
रायमुनी भगत – 71
-
धर्मजीत सिंह – 71
-
धरम लाल कौशिक – 71
-
नीलकंठ टेकाम – 71
-
संगीता सिन्हा – 71
-
अजय चन्द्राकर – 71
-
बघेल लखेश्वर – 71
-
ईश्वर साहू – 71
-
संदीप साहू – 70
-
हर्षिता स्वामी बघेल – 70
-
ब्यास कश्यप – 70
-
रामकुमार यादव – 70
-
सम्पत अग्रवाल – 70
-
सुशांत शुक्ला – 70
-
शेषराज हरवंश – 70
-
विक्रम उसेण्डी – 70
-
प्रणव कुमार मरपची – 70
-
दिपेश साहू – 70
-
चैतराम अटामी – 70
-
द्वारिकाधीश यादव – 69
-
राघवेन्द्र कुमार सिंह – 69
-
सैनिक रामकुमार टोप्पो – 69
-
भूलन सिंह मराबी – 69
-
ओंकार साहू – 69
-
प्रबोध मिंज – 68
-
आशा राम नेताम – 68
-
विक्रम मण्डावी – 68
-
जनक ध्रुव – 68
-
तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम – 68
-
योगेश्वर राजू सिन्हा – 67
-
इंद्र साव – 67
-
अनिला भेड़िया – 67
-
कुंवर सिंह निषाद – 67
-
सावित्री मनोज मण्डावी – 67
-
दिलीप लहरिया – 66
-
बालेश्वर साहू – 66
-
अटल श्रीवास्तव – 65
-
इन्द्रशाह मंडावी – 65
-
उत्तरी जांगडे – 64
-
दलेश्वर साहू – 64
-
उमेश पटेल – 64
-
किरण देव – 63
-
विनायक गोयल – 62
-
लालजीत सिंह राठिया – 60
-
कविता प्राण लहरे – 60
-
फूलसिंह राठिया – 60
-
भईया लाल राजवाडे – 59
-
अमर अग्रवाल – 58
-
लता उसेण्डी – 56
-
भूपेश बघेल – 55
-
विद्यावती सिदार – 55
-
सुनील कुमार सोनी – 47
-
देवेन्द्र यादव – 46
- राजेश मूणत – 46
-
कवासी लखमा – 40
-
रेणुका सिंह सरुता – 27
मंत्री नहीं बनने से पहले इन विधायकों की उपस्थिति (Chhattisgarh Vidhayak Attendance)
- राजेश अग्रवाल – 52
- गजेन्द्र यादव – 52
- गुरु खुशवंत साहेब – 49
नोट: विधानसभा नियमों के अनुसार मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के हस्ताक्षर उपस्थिति पत्रक में दर्ज नहीं किए जाते। इसी कारण उनके नाम इस सूची में शामिल नहीं हैं।
CG MLA Report Card: विधानसभा में सवाल नहीं पूछ पा रहे कई विधायक, आंकड़े देख रह जायेंगे हैरान

