टीवी एक्टर रोहित चंदेल के मामले पर टीवी शो ‘सैराब’ की उनकी को-स्टार मदिराक्षी मुंडले ने रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों की बात सुनना जरूरी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मामले पर रिएक्शन देते हुए उनकी को-स्टार मदिराक्षी मुंडले ने कहा, ‘मुझे इस बारे में अभी-अभी पता चला है। फिलहाल शो में मेरी फैमिली ट्रैक की शूटिंग चल रही है, इसलिए अभी शूटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। बस उम्मीद है कि सब जल्द ठीक हो जाएगा।’ उन्होंने आगे कहा कि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों की बात सुनना जरूरी है। अभी सिर्फ एक पक्ष सामने आया है, इसलिए पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार करना चाहिए। किशोरी शहाणे ने भी रिएक्शन दिया था वहीं, इससे पहले ‘सैराब’ की एक और को-स्टार किशोरी शहाणे ने रोहित के अरेस्ट पर रिएक्शन दिया था। टेलीचक्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह खबर पढ़ी, तो पहले लगा कि यह शो के प्रमोशन का हिस्सा है, क्योंकि सीरियल में भी ऐसा ही ट्रैक चल रहा है। लेकिन बाद में पता चला कि मामला सच है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शो की शूटिंग नॉर्मल तरीके से चल रही है और उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। रोहित चंदेल पॉक्सो केस में गिरफ्तार दरअसल, रोहित चंदेल
रोहित चंदेल की गिरफ्तारी पर को-स्टार ने किया रिएक्ट:एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों पक्षों की बात सुनना जरूरी; अभी सिर्फ एक पक्ष सामने आया
By worldprime
On: जुलाई 12, 2026 3:20 अपराह्न
---Advertisement---