बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जीआरपी ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से दो महिलाओं और दो युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 55 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 27 लाख 57 हजार रुपये बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मध्य प्रदेश के रीवा जा रहे थे। जीआरपी के मुताबिक, आरोपियों के पास से 32 पैकेट गांजा जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार चारों आरोपी ओडिशा और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
The post ओडिशा से रीवा ले जाया जा रहा था गांजा, स्टेशन पर 4 तस्कर दबोचे गए appeared first on News Today Chhattisgarh.
ओडिशा से रीवा ले जाया जा रहा था गांजा, स्टेशन पर 4 तस्कर दबोचे गए
By worldprime
On: जुलाई 13, 2026 3:44 अपराह्न
---Advertisement---