क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur Accident: कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत; वीडियो देख दहल जायेगा दिल

On: जुलाई 13, 2026 5:51 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Bilaspur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिलता है। ताजा मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से 11वीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा वेयरहाउस रोड पर हुआ, जहां बेकाबू कार ने पहले स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही स्कूल की मिनी बस से जा भिड़ी। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर आपका दिल भी दहल जायेगा।. 10 फीट उछलकर गिरा छात्र. बता दें,रविवार सुबह करीब 7:30 बजे कार क्रमांक CG10BH7752 तेज रफ्तार से वेयरहाउस रोड की ओर जा रही थी। संजीवनी अस्पताल के सामने चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार छात्र करीब 13 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।. स्कूटी को टक्कर मारने के बाद चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और अनियंत्रित कार सामने से गुजर रही स्कूल की मिनी बस क्रमांक CG10NB8858 से टकरा गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि बस में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।. छात्र की दर्दनाक मौत. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल छात्र को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान अभिषेक नगर मंगला निवासी रुद्र प्रताप शर्मा (16) के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।. हादसे के बाद चालक फरार. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद कार चालक और उसके साथ मौजूद लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी।.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नगालैंड में IED धमाका, असम राइफल्स का जवान शहीद:चार अन्य घायल, सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत गुजर रहे थे; तभी वाहन उड़ाया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Bilaspur News: पेट्रोल पंप पर स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों की गुंडागर्दी, 2 छात्रों को पीटा; VIDEO वायरल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Husband Murder: पत्नी ने साथियों संग मिलकर पति पर किया हमला, पत्थर से सिर कुचलकर कुएं में फेंका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Atmanand School Recruitment: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती रद्द, अब शिक्षा विभाग करेगा परीक्षा; 152 पद खाली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सूर्या की टीम में वापसी के रास्ते बंद नहीं: रिपोर्ट- घरेलू क्रिकेट में रन बनाने होंगे, विश्व कप जीतने के बाद टीम से बाहर हुए थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Murder: 13 साल के लड़के का मर्डर, पैसों का लालच देकर बुलाया; फिर गला दबाकर खेत में दफनाया

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });