CG Murder: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 2383 साल के 9वीं कक्षा के छात्र की हत्या के खौफनाक मामले का पुलिस ने 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने बालक को पैसों का लालच देकर घर से बुलाया, गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किया गया रापा भी बरामद कर लिया है।. जानकारी के अनुसार परसदाखुर्द निवासी सौखी कुमार केंवट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र कपिल कुमार केंवट 8 जुलाई को गांव के हेमंत कुमार केंवट के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।. 40 घंटे में हुआ खुलासा. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर हेमंत कुमार केंवट (22) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में आरोपी लगातार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।. गला दबाकर मार डाला. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छह-सात महीने पहले हरदा गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। उसे संदेह था कि कपिल ने ही इस विवाद की जानकारी अन्य लोगों को दी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने की योजना बनाई।. 8 जुलाई की रात आरोपी ने कपिल को चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का झांसा दिया और अपने साथ बोर घर ले गया। वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।. खेत में दफनाया शव.
CG Murder: 13 साल के लड़के का मर्डर, पैसों का लालच देकर बुलाया; फिर गला दबाकर खेत में दफनाया
By worldprime
On: जुलाई 13, 2026 4:24 अपराह्न
---Advertisement---