CG Tractor Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसे में ढाई साल के एक मासूम की जान चली गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरीपारा में घर के पास खड़े ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य के लिए सामग्री लेकर एक ट्रैक्टर मौके पर खड़ा था। इसी दौरान पांच साल का एक बच्चा ट्रैक्टर की स्टेयरिंग पर चढ़कर उससे खेलने लगा। उसे यह पता नहीं था कि उसका ढाई साल का छोटा भाई ट्रैक्टर के नीचे मौजूद है। इसी दौरान हादसा हो गया और मासूम ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया।. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
CG Tractor Accident: ट्रैक्टर की स्टेयरिंग से खेल रहा था 5 साल का बच्चा, पहिए के नीचे आने से दर्दनाक मौत
By worldprime
On: जुलाई 14, 2026 2:07 अपराह्न
---Advertisement---