क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में आज 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा, भूपेश बघेल उठाएंगे फर्जी ग्रामसभा का मुद्दा; इन विषयों पर सरकार से जवाब

On: जुलाई 16, 2026 11:20 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल फर्जी ग्रामसभाओं के आधार पर उद्योगों की स्थापना और इस मामले में दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का मुद्दा उठाएंगे। इस संबंध में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से जवाब मांगा जाएगा।. सदन में रायपुर शहर के मास्टर प्लान, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में कर्मचारियों के वेतन भुगतान, जर्जर सड़कों, औद्योगिक सुरक्षा और अन्य जनहित के मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर नवा रायपुर स्थित सेवाग्राम की वित्तीय और भौतिक प्रगति की जानकारी मांगेंगे। विधायक आशाराम नेताम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भुगतान का मुद्दा उठाएंगे।. विधायक राघवेंद्र सिंह “ज्ञान भारतम् अभियान” के तहत छत्तीसगढ़ की प्राचीन पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों के सत्यापन एवं संरक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी मांगेंगे। कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद मत्स्य पालन के लिए पट्टों के आबंटन का मुद्दा उठाएंगे। भाजपा विधायक ललित चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में उपकरण खरीदी में कथित अनियमितताओं पर सवाल करेंगे, जबकि कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू उर्वरक वितरण का मुद्दा सदन में रखेंगे।. कार्यसूची के अनुसार 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में कथित अनियमितता, प्रदेश की जर्जर सड़कें, औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था, रायपुर के मास्टर प्लान में कथित अनियमितता, कोरिया जिले में कार में आग लगाकर की गई हत्या और जंगलों की अवैध कटाई जैसे विषय भी शामिल हैं। विभिन्न जिलों से जुड़े स्थानीय और जनहित के मामलों पर संबंधित मंत्री सदन में जवाब देंगे।. सदन में दो अशासकीय संकल्प भी प्रस्तुत किए जाएंगे। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर प्रदेश में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखेंगे। वहीं भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सुप्रीम कोर्ट बोला- 9वीं में तीसरी भाषा शामिल न करें:इसे 5वीं या 6ठी क्लास में लाया जाए; 9वीं क्लास की पढ़ाई मुश्किल, स्टूडेंट्स पर तनाव बढ़ेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Monsoon Session 2026: सदन में फर्जी ग्रामसभा के मुद्दे पर घमासान, मछुआ नीति और खाद आवंटन पर भी घिरी सरकार; विपक्ष ने किया वॉकआउट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेंगलुरु में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की की हत्या:पहली शादी का पता चलने पर शादी से मना किया; लड़के के भाई ने चाकू मारा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेंगलुरु में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की की हत्या:पहली शादी का पता चलने पर शादी से मना किया; लड़के के भाई ने चाकू मारा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Ramu Yadav Death: नहीं रहे छत्तीसगढ़ के कॉमेडी किंग रामू यादव, कला और मनोरंजन जगत बड़ा झटका

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });