क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Ambikapur Admission Dispute: सरगुजिहा बोलने पर बच्चे को नहीं मिला एडमिशन; स्कूल को नोटिस, दूसरे ने दिया फ्री में प्रवेश

On: अप्रैल 18, 2026 5:19 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Ambikapur Admission Dispute: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सरगुजिहा बोली बोलने पर बच्चे को एडमिशन नहीं देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वरंग किड्स एकेडमी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं दूसरे स्कूल ने बच्चे को नि:शुल्क प्रवेश देकर मिसाल पेश की है। (सरगुजिहा बोलने पर बच्चे को नहीं मिला एडमिशन)

Comp 131 1776420652

जानकारी के मुताबिक, चोपड़ापारा निवासी राजकुमार यादव अपने 4 वर्षीय बेटे सत्यम का एडमिशन कराने स्वरंग किड्स एकेडमी पहुंचे थे। डेमो क्लास के दौरान बच्चे ने सरगुजिहा बोली में जवाब दिया, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने एडमिशन देने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल ने यह कहते हुए प्रवेश नहीं दिया कि बड़े घरों के बच्चे इस भाषा को सीख जाएंगे। (अंबिकापुर स्कूल सरगुजिहा बोली विवाद)tcw

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश (Sargujiha Boli Mamla Ambikapur)

एडमिशन नहीं मिलने पर परिजनों ने कलेक्टर अजीत वसंत से शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

Comp 14 1776420615

DEO ने दी मान्यता रद्द करने की चेतावनी

जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने स्कूल को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न संस्था की मान्यता निरस्त कर दी जाए। नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों का उल्लंघन है। साथ ही स्कूल से मान्यता से जुड़े दस्तावेज भी तलब किए गए हैं।

Ambikapur Admission Dispute

दूसरे स्कूल ने दिया फ्री एडमिशन (Ambikapur school Sargujiha Boli Vivad)

मामला सामने आने के बाद बचपन प्ले स्कूल ने बच्चे को नि:शुल्क प्रवेश दिया है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि भाषा के आधार पर भेदभाव करना अनुचित है और बच्चे को बेहतर शिक्षा का अधिकार है।

Whatsapp Image 2026 04 18 At 111328 Am 1776491087 281x300

NSUI ने जताया विरोध

पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने कहा कि यदि किसी बच्चे को स्थानीय बोली के कारण एडमिशन नहीं दिया जाता है, तो ऐसे स्कूल को बंद कर देना चाहिए। वहीं NSUI ने भी स्कूल का पंजीयन रद्द करने की मांग की है।

Image 15 2 300x216

स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को बताया गलत

स्वरंग किड्स एकेडमी की प्रिंसिपल नेहा सिंह ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि एडमिशन की प्रक्रिया में डेमो क्लास के आधार पर बच्चे की अनुकूलता देखी जाती है, भाषा को लेकर कोई भेदभाव नहीं किया गया है।

Ambikapur Admission Dispute: सरगुजिहा बोली बोलने पर बच्चे को नहीं मिला एडमिशन, बड़े घरों के बच्चे भी सीख जाएंगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });