क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

April 1 New Rules: आज से बदले 5 बड़े नियम, जेब पर होगा सीधा असर

On: अप्रैल 1, 2026 1:45 अपराह्न
Follow Us:
april 1 new rules: आज से बदले 5 बड़े नियम, जेब पर होगा सीधा असर
---Advertisement---

April 1 New Rules: आज 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू हो गया है, जिसके साथ ही कई अहम वित्तीय नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों, नौकरीपेशा कर्मचारियों और निवेशकों की जेब पर पड़ेगा। (1 अप्रैल नए नियम)

1. पैन कार्ड बनवाना अब नहीं होगा आसान (PAN Card New Rules)

सबसे बड़ा बदलाव पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में हुआ है। अब केवल आधार कार्ड के जरिए पैन बनाना संभव नहीं होगा। नए नियम के तहत आधार के साथ जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य कर दिया गया है।

NewRule 300x168

2. HRA क्लेम पर बढ़ी सख्ती

HRA क्लेम को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। यदि कोई कर्मचारी सालाना 1 लाख रुपये से अधिक किराया दिखाता है, तो उसे मकान मालिक का पैन नंबर देना होगा। साथ ही यह जानकारी भी देनी होगी कि मकान मालिक परिवार का सदस्य है या नहीं। गलत जानकारी देने वालों पर आयकर विभाग कार्रवाई कर सकता है।

3. ATM से कैश निकालना हुआ महंगा

बैंकों ने ATM से कैश निकालने के नियमों में भी बदलाव किया है-

HDFC Bank: मेट्रो शहरों में केवल 3 और नॉन-मेट्रो में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे।

PNB: कुछ कार्ड्स पर डेली लिमिट 1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी गई है।

Bandhan Bank: महीने में केवल 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन ही मिलेंगे, उसके बाद चार्ज लगेगा।

69cbc828a8e23 Rule Change From 1st April 262000791 16x9 1 300x169

4. क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर IT विभाग की नजर

क्रेडिट कार्ड उपयोग पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। यदि कोई व्यक्ति सालभर में 10 लाख रुपये से अधिक डिजिटल खर्च या 1 लाख रुपये से ज्यादा कैश पेमेंट करता है, तो इसकी जानकारी सीधे आयकर विभाग को जाएगी। अब क्रेडिट कार्ड के जरिए टैक्स भुगतान की सुविधा भी दी गई है, हालांकि इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। (क्रेडिट कार्ड नियम)

Rules Change 300x169

5. ITR फाइलिंग की नई डेडलाइन

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीखों में भी बदलाव किया गया है। ITR-1 और ITR-2 के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है, जबकि बिना ऑडिट वाले ITR-3 और ITR-4 के लिए डेडलाइन 31 अगस्त निर्धारित की गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, क्या आपके खाते में पहुंची राशि ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Bilaspur Accident: हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, पोल लगाते समय हुआ हादसा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: रायपुर में मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी में सेंध:रिसर्च के मुताबिक- यूट्यूब-इंस्टाग्राम के प्राइवेसी फीचर टेस्ट में फेल, आपत्तिजनक कंटेंट से बचाने वाले फीचर नाकाम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Koriya Suicide: चोरी के आरोप से छात्रा ने लगाई फांसी, बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान; फरार 3 आरोपियों पर 5 हजार का इनाम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPS उर्वशी की ट्रेनिंग प्रेग्नेंसी के बाद रुकी:सुप्रीम कोर्ट ने कहा – अधिकारी मेडिकली फिट है तो मातृत्व के आधार पर प्रशिक्षण से क्यों रोका जाए

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });