Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पास खड़ी एक ट्रक से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कुसुमकसा की ओर से मोटरसाइकिल से अपने गांव गुजरा जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।. हादसे की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया। रात होने के कारण तीनों शवों का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किया जाएगा।. मृतकों की पहचान विनोद (पिता गुहराम), प्रशांत (पिता गंगाराम) और हरीश (पिता हेमंत) के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रक किस परिस्थिति में सड़क किनारे खड़ी थी।
Balod Accident: खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
By worldprime
On: फ़रवरी 14, 2026 1:03 अपराह्न
---Advertisement---





