Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तंत्र विद्या के संदेह में अज्ञात लोगों ने 3 साल की बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ कर शव का सिर निकाल लिया। मामला गुंडरदेही थाना अंतर्गत हल्दी चौकी क्षेत्र के ग्राम माहुदबी का है, जहां तीन महीने पहले बीमारी से मृत बच्ची प्रिया साहू को गांव में ही दफनाया गया था। (बालोद 3 साल की मासूम के शव का सिर गायब). कब्र खोदकर शव से छेड़छाड़, सिर गायब (Balod Masum ki Kabra Se chhedchhad). जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात लोगों ने दफन स्थल पर पहुंचकर कब्र की खुदाई की और तंत्र क्रिया के उद्देश्य से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। सुबह ग्रामीणों ने मौके पर तंत्र क्रिया (Balod Black Magic Case) से जुड़ी सामग्री, नींबू-चावल, कच्चे मांस के टुकड़े और पूजा सामग्री देखी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को भी बुलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई गई।. खुदाई में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा. कब्र की खुदाई के दौरान बच्ची के हाथ, पैर और धड़ सुरक्षित पाए गए, लेकिन शव का सिर गायब था। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने तंत्र विद्या के लिए मासूम का सिर निकाल लिया है।. जांच में जुटी पुलिस. एसडीओपी गुंडरदेही राजेश बागड़े ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई की गई। एसडीएम की मौजूदगी में शव की खुदाई कराई गई, जिसमें सिर गायब पाया गया। पुलिस ने गुंडरदेही थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Balod News: 3 साल की बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, शव का सिर गायब; श्मशान घाट पर नींबू-चावल, मांस के टुकड़े मिले
By worldprime
On: फ़रवरी 16, 2026 12:53 अपराह्न
---Advertisement---





