Bemetara Murder: बेमेतरा जिले में एक अज्ञात महिला का शव कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शव को चादर में लपेटकर सुनसान जगह पर फेंका गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला चंदनु थाना क्षेत्र के ग्राम तुमा का है।. ग्रामीणों ने गुरुवार शाम शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद चंदनु थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।. हत्या कर शव को दूसरे जगह फेंके. पुलिस की शुरुआती जांच में महिला की पहचान सोनपुरी निवासी के रूप में होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में सबूत मिटाने की नीयत से शव को ग्राम तुमा में लाकर फेंका गया।. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Bemetara Murder: महिला का मर्डर कर शव के किए कई टुकड़े, चादर में लपेटकर सुनसान जगह पर फेंका
By worldprime
On: जुलाई 10, 2026 6:58 अपराह्न
---Advertisement---