Bilaspur Cylinder Blast: बिलासपुर जिले के नेहरू नगर स्थित अर्चना विहार में सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुए भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट से इलाके में दहशत फैल गई। धमाका इतना तेज था कि पीड़ित अंकुर कुमार चौबे के घर की दीवारें, दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। (बिलासपुर सिलेंडर ब्लास्ट). https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-423-at-5.12.41-PM.mp4. धमाके में करीब 18 से 20 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, जिसमें टीवी, फ्रिज और हाल ही में हुई शादी का नया सामान भी शामिल था। गनीमत रही कि कमरे में रखी भारी अलमारी ने धमाके की तीव्रता को काफी हद तक रोक लिया, जिससे बगल के कमरे में सो रहे परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल सके। (बिलासपुर गैस ब्लास्ट शादी का सामान जला). https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-23-at-5.12.42-PM.mp4. घटना के बाद घर में धुआं और मलबा फैल गया, जिसे देख आसपास के लोग भी सहम गए। समय रहते लोग बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। (Bilaspur Nehru Nagar Cylinder Blast)
Bilaspur Cylinder Blast: आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट, 20 लाख का सामान खाक, बाल-बाल बचीं कई जानें
By worldprime
On: मार्च 24, 2026 12:12 अपराह्न
---Advertisement---