Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मस्तुरी शराब भट्ठी के पास स्थित नहर में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह नहर में शव तैरता देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।. घटना की सूचना मिलते ही मस्तुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। जांच के दौरान मृतक की पहचान मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा निवासी युवक के रूप में हुई है।. कल से लापता था युवक. परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक बीते दिन से लापता था। परिवार के लोग उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन बुधवार सुबह उसकी लाश नहर में मिलने से परिवार में मातम छा गया।. हादसा या साजिश?. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई साजिश है।
Bilaspur News: नहर में लापता युवक की लाश, हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस
By worldprime
On: मई 18, 2026 11:20 पूर्वाह्न
---Advertisement---