Bilaspur News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के पॉश इलाके सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित लखीराम ऑडिटोरियम के पास वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया।. जानकारी के अनुसार त्रिलोक श्रीवास के पुत्र अपने साथियों के साथ ऑडिटोरियम के पास भेल खा रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता और उनके अन्य साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।. हमले में गंभीर रूप से घायल होकर कांग्रेस नेता के पुत्र मौके पर ही गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को तत्काल शहर के किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Bilaspur News: भेल खाते समय कांग्रेस नेता के बेटे पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; आरोपी फरार
By worldprime
On: फ़रवरी 21, 2026 1:56 अपराह्न
---Advertisement---





