Bilaspur News: बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। JCB मशीन के पंचर टायर में हवा भरते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।. जानकारी के अनुसार निर्माण स्थल पर JCB मशीन के पंचर टायर की मरम्मत का कार्य चल रहा था। पंचर बनाने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक टायर फट गया और तेज धमाके के साथ अफरा-तफरी मच गई।. धमाका इतना जोरदार था कि मौके पर मौजूद 18 वर्षीय हेल्पर उमाकांत कौशिक करीब 15 फीट ऊपर हवा में उछल गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में JCB ऑपरेटर, मैकेनिक समेत तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें टायर फटने और युवक के हवा में उछलने का भयावह दृश्य कैद हुआ है। सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Bilaspur News: हवा भरते समय JCB का फटा टायर, 15 फीट उछला युवक; मौके पर मौत
By worldprime
On: जून 20, 2026 11:51 पूर्वाह्न
---Advertisement---