Bilaspur Suicide: बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना अपोलो हॉस्पिटल चौक के पास स्थित एक मकान की है। सूचना मिलते ही डायल-112 और सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।. जानकारी के अनुसार युवक का शव मकान के बाथरूम में फंदे पर लटका हुआ मिला। हालांकि उसके पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे मामले को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Bilaspur Suicide: बाथरूम में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
By worldprime
On: जून 20, 2026 11:48 पूर्वाह्न
---Advertisement---