क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई जी महाराज की सौजन्य भेंट

On: जून 25, 2026 6:24 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय से मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई जी महाराज ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट कर विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।

परम् पूज्य महाराज जी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम जैसे ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णयों की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक अस्मिता एवं धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने कहा कि डॉ. प्रेमासाईं महाराज जी द्वारा प्रदेश में धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ सेवा, सद्भाव, नैतिक चेतना तथा मानवीय मूल्यों के प्रसार हेतु किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

परम पूज्य डॉ. प्रेमासाई जी महाराज ने अपने बस्तर प्रवास के अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कभी नक्सलवाद की चुनौतियों से प्रभावित रहा बस्तर आज विकास, शांति, सुरक्षा और समृद्धि के नए युग की ओर अग्रसर है। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों और सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों से क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दिव्य दरबारों में उमड़ रही जनआस्था और बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है।

प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। पूज्य महाराज जी ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दो दिवसीय पदयात्रा एवं हिंदू जगाओ पदयात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक गांव में देवगुड़ी की स्थापना के साथ-साथ प्रत्येक गांव से कम से कम 10 लोगों को इस पावन धाम से जोड़ने का संकल्प लिया गया है।

इस पहल का उद्देश्य समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना, आदिवासी समाज को अपनी मूल परंपराओं और संस्कृति से जोड़ना तथा सांस्कृतिक जागरूकता का प्रसार करना है। यह अभियान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और जनजागरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सीनियर टीचर भर्ती अब 10 हजार 537 पदों पर होगी:RPSC ने 4037 पद बढ़ाए; 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स के एग्जाम 12 जुलाई से

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मछुआरों ने समुद्र से देखा वेनेजुएला का भूकंप, VIDEO:बेसबॉल मैच छोड़कर भागे प्लेयर, रोते-बिलखते लोगों से भर गई सड़कें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NEET सॉल्‍वर गैंग में शामिल 2 लड़कियां स्‍टेट टॉपर थीं:पिता हर महीने 7 हजार भेजते थे, अब गिरफ्तार बेटी से मिलने भी नहीं जाते

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एक्ट्रेस कृषी थपांडा के घर से दोस्त की लाश मिली:पुलिस को आत्महत्या का शक; घटना से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा:नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट ₹2,500 और तत्काल ₹5,000 में बनेगा, खोने या डैमेज होने पर ₹8,500 तक फीस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा:नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट ₹2,500 और तत्काल ₹5,000 में बनेगा, खोने या डैमेज होने पर ₹8,500 तक फीस

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });