क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG 10th 12th Result: प्रयास स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी, बड़ी संख्या में टॉप-10 में बनाई जगह

On: अप्रैल 30, 2026 12:35 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG 10th 12th Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रचा है। सीमित संसाधनों के बावजूद इन स्कूलों के 13 छात्रों ने टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई है, जिससे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम हुई है।tcw

आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास विद्यालयों के छात्रों ने कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं। इन विद्यालयों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित विभिन्न वर्गों के छात्र अध्ययनरत हैं और उन्हें पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा दी जाती है।

CG Board Result 2026

 

17 प्रयास विद्यालयों का योगदान

प्रदेश में कुल 17 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जहां छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ आईआईटी, नीट, जेईई जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है। इस समग्र शिक्षा मॉडल का परिणाम अब बोर्ड परीक्षाओं में भी दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रयास विद्यालयों की अवधारणा की सार्थकता को साबित करती है। संबंधित विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों ने भी छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की है।

CG Board Result 2026:

12वीं में शानदार रिजल्ट

हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रयास विद्यालय के 128 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। रायपुर के गुडियारी स्थित विद्यालय की 19 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। कोरबा की छात्रा रागिनी कंवर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया, जबकि जीव विज्ञान में दो छात्राओं ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए।

 

Image 51 2 210x300

10वीं में भी उत्कृष्ट रिजल्ट

हाईस्कूल परीक्षा में 119 छात्राओं में से 48 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। गणित विषय में 6 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दीपांशी ने 98.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 मेरिट सूची में भी प्रयास विद्यालयों के कई छात्रों ने स्थान बनाया।

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि यह सफलता दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर विद्यार्थी किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं। प्रयास विद्यालय अब शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रहे हैं।

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, देखें Top 10 लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चांदी ₹3,690 बढ़कर ₹2.24 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,039 गिरकर ₹1.40 लाख पर आई, कैरेट के हिसाब से देखें दाम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: रायपुर में बादलों का डेरा, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Accident: रायपुर में सरोना फ्लाईओवर बड़ा हादसा, 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सैफ के बयान के बाद करीना का पुराना इंटरव्यू वायरल:तैमूर का नाम रखने पर दोनों के बयानों की तुलना होने लगी, जानिए सच्चाई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सैफ के बयान के बाद करीना का पुराना इंटरव्यू वायरल:तैमूर का नाम रखने पर दोनों के बयानों की तुलना होने लगी, जानिए सच्चाई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 झुलसे:2 की हालत गंभीर; पास से गुजरी रेलवे लाइन पर भी असर, ट्रेन सर्विस प्रभावित

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });