क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Accident: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग

On: जून 20, 2026 5:15 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की और विवाद की सूचना है।

 

जानकारी के अनुसार प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बैकोना गांव के चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान शिवपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े मक्का लोड ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

मृतकों की पहचान रूपचंद पैकरा (20), रविंद्र पैकरा (19) और ओम प्रकाश पैकरा (18) निवासी बैकोना गांव के रूप में हुई है। वहीं घायल अरमान पैकरा (16) को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे से पहले ट्रक चालक ने एक कार को भी टक्कर मारी थी। इसके बाद चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े उसी ट्रक से बाइक की भिड़ंत हुई, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

 

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। आग लगने से ट्रक का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर खड़े वाहन के पास पर्याप्त सुरक्षा संकेतक नहीं थे, जिसके कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ट्रम्प ने अपना नया विमान ‘एयरफोर्स-1’ दिखाया:कहा- यह उड़ता हुआ व्हाइट हाउस, ऐसी लग्जरी कहीं नहीं; कतर ने पिछले साल गिफ्ट किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन का नया वैरिएंट लॉन्च:स्मार्टफोन में 50MP सोनी कैमरा और 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन; कीमत ₹36,999

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन का नया वैरिएंट लॉन्च:स्मार्टफोन में 50MP सोनी कैमरा और 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन; कीमत ₹36,999

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG HEROIN SMUGGLER | PG कॉलेज के पास हेरोइन बेचने की तैयारी, पुलिस का बड़ा एक्शन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });