CG Acid Attack: धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गणेश चौक में एक 17 वर्षीय किशोर पर तेजाब फेंककर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में किशोर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) रेफर किया गया है।. जानकारी के मुताबिक, किशोर अपने घर के पास मौजूद था, तभी मोहल्ले के ही एक युवक ने अचानक उस पर तेजाब फेंक दिया। हमले में किशोर का चेहरा, सीना और पैर बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल परिजनों को सूचना दी।. घायल किशोर को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार किशोर के शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है।. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की पहचान कर ली गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। हालांकि हमले के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
CG Acid Attack: 17 साल के किशोर पर तेजाब से हमला, बुरी तरह झुलसा युवक
By worldprime
On: मई 15, 2026 1:28 अपराह्न
---Advertisement---