रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन से पारित कर दिया गया। इनमें ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026, औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन विधेयक और अग्निशमन आपातकालीन सेवा संस्थान विधेयक शामिल हैं। तीनों विधेयकों को चर्चा के बाद सदन ने मंजूरी दे दी।. देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पारित करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है। सरकार का दावा है कि इस कानून से उद्योग लगाने की प्रक्रिया आसान होगी, निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।. उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा. उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन विधेयक और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक सदन में पेश किया। सरकार का कहना है कि नई नीतियों के जरिए निवेश प्रक्रिया को सरल और उद्योग-अनुकूल बनाया जाएगा।. फायर सर्विस को मिलेगी मजबूती. डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने अग्निशमन आपातकालीन सेवा संस्थान विधेयक सदन में प्रस्तुत किया। इस कानून के जरिए आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।. सेवाग्राम परियोजना पर गरमाया सदन.