क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में खत्म होगा 2 डिप्टी CM का फार्मूला ? हो सकता है बड़ा बदलाव..

On: मई 29, 2026 4:19 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Breaking: भाजपा शीर्ष नेतृत्व अगले महीने दिल्ली में पार्टी शासित राज्यों के संगठन और सरकार के कामकाज की बड़ी समीक्षा करने जा रहा है। इस समीक्षा में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रदर्शन का भी विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक समीक्षा केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मंत्रियों के कामकाज, जनहित योजनाओं की प्रगति, संगठन और सरकार के समन्वय समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि समीक्षा बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है।tcw

2 डिप्टी CM फार्मूले पर मंथन

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि भाजपा भविष्य में “दो डिप्टी सीएम” वाले फार्मूले पर पुनर्विचार कर सकती है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार में किसी को डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया था।

माना जा रहा है कि पार्टी अब राज्यों में सत्ता संरचना को अधिक सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर सकती है। सूत्रों के अनुसार दो डिप्टी सीएम होने से सत्ता का संतुलन कई हिस्सों में बंट जाता है, ऐसे में पार्टी सिंगल पॉवर मॉडल पर फोकस कर सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में खत्म होगा 2 डिप्टी CM का फार्मूला ? हो सकता है बड़ा बदलाव..

पांच राज्यों की तैयार हो रही रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार भाजपा नेतृत्व छत्तीसगढ़ सहित पांच भाजपा शासित राज्यों की रिपोर्ट तैयार करवा रहा है। इसमें चुनावी घोषणाओं, सरकार की योजनाओं और जनता के बीच सरकार की छवि का आकलन किया जाएगा। साथ ही संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सरकार के प्रति जनसंतोष की स्थिति पर भी फीडबैक लिया जाएगा।
मंत्रियों के कामकाज की होगी समीक्षा

सूत्रों का कहना है कि समीक्षा बैठक में मंत्रियों के विभागवार प्रदर्शन का भी आकलन किया जाएगा। जिन विभागों में योजनाओं की रफ्तार धीमी पाई जाएगी या जनता में असंतोष की स्थिति मिलेगी, वहां बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

भाजपा नेतृत्व आगामी चुनावों और दीर्घकालिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए सरकार की कार्यशैली को और प्रभावी बनाने की तैयारी में है।

मंत्रिमंडल फेरबदल की भी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में समीक्षा और रिपोर्ट के बाद साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल भी किया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार और बदलाव की चर्चाएं लगातार तेज हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में संपत्ति विवाद के चलते 6 लोगों की हत्या; 10 एकड़ जमीन को लेकर पुराना झगड़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान-एमपी समेत 12 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि:बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 15 मौतें; यूपी में इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘सलमान खान को पहली फिल्म मैंने दिलाई थी’:जैकी श्रॉफ बोले- मैं सलमान की तस्वीरें लेकर कई जगह जाता था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘सलमान खान को पहली फिल्म मैंने दिलाई थी’:जैकी श्रॉफ बोले- मैं सलमान की तस्वीरें लेकर कई जगह जाता था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- कुकर से किया निकाह, 4 दिन बाद तलाक:45 साल से सिर्फ दूध पीकर जिंदा शख्स; महिला के बाल लगाने पर एप ने पहचाना

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान की हार के बाद रो पड़े सूर्यवंशी: सबसे कम गेंदों में आईपीएल में हजार रन पूरे किए, गुजरात ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });