क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Breaking: बिलासपुर में बंदूक की नोक पर सर्राफा व्यवसायी से लूट, नकाबपोश बदमाश गहनों से भरी कार लेकर फरार

On: फ़रवरी 18, 2026 12:32 अपराह्न
Follow Us:
cg breaking: बिलासपुर में बंदूक की नोक पर सर्राफा व्यवसायी से लूट, नकाबपोश बदमाश गहनों से भरी कार लेकर फरार
---Advertisement---

CG Breaking: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दुकान बंद कर घर लौट रहे एक सर्राफा व्यवसायी को नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर रोक लिया, जमकर मारपीट की और सोने-चांदी के गहनों से भरी उनकी कार लूटकर (Bilaspur Jeweller loot) फरार हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके पर अपनी वैन और बाइक छोड़ गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (बिलासपुर सर्राफा व्यवसायी से लूट)

WhatsApp Image 2026 02 17 At 11.19.57 PM 1024x576 1 300x169

राजकिशोर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सामने रहने वाले संतोष तिवारी सर्राफा व्यवसायी हैं। वह महालक्ष्मी ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी दुकान संचालित करते हैं। मंगलवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वह घर लौट रहे थे। रोजाना की तरह उन्होंने दुकान के सभी कीमती गहने मैरून रंग की रेनॉल्ट कार में रखे थे, ताकि उन्हें घर सुरक्षित ले जाया जा सके। (बिलासपुर में बदमाश गहनों से भरी कार लेकर फरार)

WhatsApp Image 2026 02 17 At 11.02.30 PM 1 1024x461 1 300x135

जब संतोष तिवारी राजकिशोर नगर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित शक्ति चौक के पास पहुंचे, तभी सफेद रंग की वैन सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसी दौरान पीछे से पैशन प्रो बाइक पर सवार अन्य आरोपी भी पहुंच गए। बदमाशों ने बंदूक दिखाकर संतोष तिवारी को कार से बाहर निकलने को कहा और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने बंदूक की बट और हथौड़ी से हमला किया, जिसके बाद वे गहनों से भरी कार लेकर फरार हो गए। (Jeweller loot Bilaspur)

Image 2026 02 17T232102.047 300x172

CCTV में कैद हुई लूट की वारदात

राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास हुई यह घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। उस समय इलाके में लोगों की आवाजाही बनी हुई थी, इसी हड़बड़ी में बदमाश अपनी वैन और बाइक मौके पर ही छोड़कर ज्वैलर्स की कार से भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष तिवारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सभी हमलावर नकाब पहने हुए थे।

Loot 1 1 276x300

पुलिस जांच तेज

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य, सीएसपी निमितेश सिंह और एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है।

CSP निमितेश सिंह ने बताया कि 17 फरवरी की रात करीब 9 बजे टेलीफोन एक्सचेंज रोड, राजकिशोर नगर में अज्ञात आरोपियों ने संतोष तिवारी के साथ मारपीट कर उनकी रेनॉल्ट कार क्रमांक CG 10 AH 7707 लूट ली। कार में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात थे। मौके से आरोपियों की पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 P 0331 और कार क्रमांक CG 10 BJ 8147 बरामद की गई है। घटनास्थल से एक मैगजीन और कुछ जिंदा राउंड भी मिले हैं। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को व्यवसायी की दिनचर्या की पहले से जानकारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });