CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को सदन के पटल पर अपनी सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे. आगामी बजट सत्र को लेकर वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा.. उन्होंने कहा कि बजट की रणनीति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप तैयार की गई है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को ध्यान में रखते हुए यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. 2047 के लॉन्ग टर्म प्लान और शॉर्ट टर्म प्लानिंग के तहत बजट में स्पष्ट रोडमैप देखने को मिलेगा.
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, जानिए क्या रहेगा खास
By worldprime
On: फ़रवरी 16, 2026 5:15 अपराह्न
---Advertisement---





